User:SSethi (WMF)/Language community meeting announcement Feb 2025/hi
आगामी भाषा समुदाय बैठक (फरवरी 28,14:00 UTC) और न्यूज़लेटर
सभी को नमस्कार!
हम यह घोषणा करते हुए उत्साहित हैं कि अगली भाषा समुदाय बैठक जल्द ही होने वाली है, 28 फरवरी को 14:00 UTC पर! यदि आप शामिल होना चाहते हैं, तो बस विकि पृष्ठ पर साइन अप करें।
यह एक सहभागी-चालित बैठक है, जहां हम भाषा से जुड़े परियोजनाओं पर अपडेट साझा करते हैं, भाषा विकियों में तकनीकी चुनौतियों पर चर्चा करते हैं और समाधानों पर सहयोग करते हैं। हमारी पिछली बैठक में, हमने भाषा कीबोर्ड विकसित करने, मूर विकिपीडिया बनाने और विकी इंडाबा में भाषा सहायता ट्रैक से जुड़े अपडेट जैसे विषयों पर चर्चा की थी।
कोई विषय साझा करना चहाते है? चाहे वह आपके प्रोजेक्ट से कोई तकनीकी अपडेट हो, कोई चुनौती जिस पर आपको मदद चाहिए हो, या व्याख्या समर्थन के लिए अनुरोध हो, हम आपसे सुनने के लिए उत्साहित हैं! कृपया इस संदेश का उत्तर दें या डोक्यूमेंट में एजेंडा आइटम्स यहां जोड़ें।
इसके अलावा, हम इस बात पर प्रकाश डालना चाहते थे कि भाषा और अंतर्राष्ट्रीयकरण समाचार पत्र का छठा संस्करण (जनवरी 2025) यहां उपलब्ध हैः Wikimedia Language and Product Localization/Newsletter/2025/January। यह समाचार पत्र अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही से नई विशेषताओं के विकास, विभिन्न भाषा-संबंधी तकनीकी परियोजनाओं में सुधार और समर्थन प्रयासों, सामुदायिक बैठकों के बारे में विवरण और परियोजनाओं में योगदान करने के लिए विचार प्रदान करता है। अद्यतन रहने के लिए, आप इसके विकी पृष्ठ पर समाचार पत्र की सदस्यता ले सकते हैं। यह समाचार पत्र अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही से नई विशेषताओं के विकास, विभिन्न भाषा-संबंधी तकनीकी परियोजनाओं में सुधार और समर्थन प्रयासों, सामुदायिक बैठकों के बारे में विवरण और परियोजनाओं में योगदान करने के लिए विचार प्रदान करता है। अद्यतन रहने के लिए, आप इसके विकी पृष्ठ पर समाचार पत्र की सदस्यता ले सकते हैं: Wikimedia Language and Product Localization/Newsletter
हम भाषा समुदाय की बैठक में आपके विचारों और भागीदारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वहां मिलते हैं!